मोदी सरकार में मेहनत कश जनता की मेहनत को लूटने के लिए श्रम  कानून को बदला गया: रणधीर सिंह सुमन 

मोदी सरकार में मेहनत कश जनता की मेहनत को लूटने के लिए श्रम  कानून को बदला गया: रणधीर सिंह सुमन 

मोदी सरकार में मेहनत कश जनता की मेहनत को लूटने के लिए श्रम  कानून को बदला गया: रणधीर सिंह सुमन 


चौधरी उसमान/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

बाराबंकी।मोदी सरकार अब अमरीका से जानवरों के लिए घास भी मंगाएगी।मेहनत कश जनता की मेहनत को लूटने के लिए श्रम कानूनों बदला गया है। जनता प्रधानमंत्री द्वारा देश की बहूसंख्यक जनता मजदूरों के कानूनों में किए गए परिवर्तन के विरोध में आगामी 12 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियन, बैंक, बीमा सहित हजारों की संख्या में विभिन्न यूनियनो द्वारा किए जा रहे आम हड़ताल को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी अपना समर्थन देते हुए आम हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है। जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजे गए समर्थन पत्र में पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा है कि आम हड़ताल की प्रमुख मांगे निजीकरण का विरोध, ठेका प्रथा का विरोध, चार श्रम कानूनों को रद्द करना, बिजली संशोधन बिल सहित मनरेगा और प्रस्तावित बीज बिल को रद्द कराना है। सरकार ने अमरीका के दबाव में अमरीकी ट्रेड व्यापार पर समझौता किया है। जिससे देश में निर्यात होने वाली वस्तुओं पर 18 प्रतिशत टैरिफ है और अमरीका से आने वाली वस्तुओं पर कोई टैरिफ़ नहीं लगाया गया है।  पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति से माँगो को पूरा करने व जानता की समस्याओं को दूर करने की माँग की है।