एक्सप्लोर स्कूल बाराबंकी का वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया 

एक्सप्लोर स्कूल बाराबंकी का वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया 

एक्सप्लोर स्कूल बाराबंकी का वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया 


चौधरी उसमान/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

बाराबंकी: एक्सप्लोर स्कूल बाराबंकी द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव “ध्वनि–3” अत्यंत भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नंदेश्वर सिंह, श्री विवेक सिंह एवं डॉ. हरिशंकर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के संस्थापक श्री पुष्पेंद्र सिंह, अध्यक्ष (चेयरमैन) श्री रौनित सिंह एवं निदेशक श्रीमती शुभांगी सिंह के मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता में समारोह का सफल आयोजन किया गया। वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों में अनुशासन, सृजनात्मकता और समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।
कार्यक्रम की प्रमुख प्रस्तुतियां इस प्रकार रहीं—सात्विक सिंह ने शिव तांडव की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रशंसा पांडेय ने माता पार्वती के रूप में सशक्त अभिनय प्रस्तुत किया। आन्या वर्मा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। मेधावी कौशल ने रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाकर वीरता का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। प्रतीक तिवारी ने ऐतिहासिक पात्र हिटलर की भूमिका का प्रभावी मंचन किया।सृष्टि वर्मा ने “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना के साथ कृष्ण लीला की सुंदर प्रस्तुति दी।
समारोह के दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों के प्रदर्शन का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों के लिए निःशुल्क अल्पाहार एवं कॉफी की व्यवस्था भी की गई थी। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री जी, निदेशक श्रीमती शुभांगी सिंह, प्रधानाचार्य एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। यह वार्षिक उत्सव न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा का मंच बना। बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्कृष्टता का भी प्रतीक सिद्ध हुआ।