हज यात्रियों का टीकाकरण 11 फरवरी को, झांसी से 95 लोग जाएंगे हज

हज यात्रियों का टीकाकरण 11 फरवरी को, झांसी से 95 लोग जाएंगे हज

हज यात्रियों का टीकाकरण 11 फरवरी को, झांसी से 95 लोग जाएंगे हज

 मुस्ताक अली ब्यूरो चीफ 
झांसी। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग, टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 फरवरी 2026, दिन बुधवार को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला मुख्य हज ट्रेनर झांसी एवं हज कमेटी ऑफ इंडिया के हाजी हाफिज निजामुल हक सिद्दीकी ने दी।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक हाफिज सिद्दीक नेशनल इंटर कॉलेज, इलाइट चौराहा, झांसी में आयोजित होगा। सभी हज यात्रियों के लिए इस कार्यक्रम में उपस्थित होना अनिवार्य है।
हज ट्रेनर ने बताया कि टीकाकरण एवं मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए यात्रियों को आवश्यक रूप से निम्नलिखित कागजात साथ लाने होंगे—
हज फॉर्म की फोटो कॉपी, पासपोर्ट की फोटो कॉपी, कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाण पत्र (फोटो कॉपी), मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज की दो फोटो। इसके अलावा यदि किसी यात्री को पहले से कोई गंभीर बीमारी है और उसका इलाज चल रहा है, तो उसे अपने इलाज से संबंधित पर्चे भी अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे।
हाजी हाफिज निजामुल हक सिद्दीकी ने बताया कि इस वर्ष झांसी जिले से कुल 95 हज यात्री पवित्र हज यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने सभी यात्रियों से समय पर पहुंचकर प्रक्रिया को पूर्ण कराने की अपील की है।