दी बार एसोसिएशन फतेहपुर को मिला नया नेतृत्व

दी बार एसोसिएशन फतेहपुर को मिला नया नेतृत्व

दी बार एसोसिएशन फतेहपुर को मिला नया नेतृत्व

एडवोकेट प्रेमचंद पाल अध्यक्ष निर्वाचित, 28 फरवरी को होगा शपथ


रिजवान मुनीर/ संवाददाता

बाराबंकी (फतेहपुर)। तहसील फतेहपुर स्थित द बार एसोसिएशन फतेहपुर के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया में अधिवक्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। सुबह 10:00 बजे से निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ हुआ और दोपहर 3:00 बजे तक शत-प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 176 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर संगठन के नए नेतृत्व का फैसला किया।

मतगणना का कार्य शाम 4:00 बजे शुरू हुआ, जिसे छह चरणों में पूर्ण किया गया। कड़ी निगरानी और पारदर्शी प्रक्रिया के बीच परिणाम घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद पर प्रेमचंद पाल की शानदार जीत

अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट प्रेमचंद पाल विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप कुमार निगम को पराजित कर यह महत्वपूर्ण पद हासिल किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

अन्य पदों पर भी घोषित हुए विजेता

वरिष्ठ उपाध्यक्षः एडवोकेट राजीव नयन तिवारी (निकटतम प्रतिद्वंदी -सतीश कुमार वर्मा)

उपाध्यक्ष द्वितीयः एडवोकेट सर्वेश कुमार श्रीवास्तव (निकटतम प्रतिद्वंदी - गणेश शंकर मिश्रा)

महामंत्रीः एडवोकेट मनीष कुमार श्रीवास्तव (निकटतम प्रतिद्वंदी - राम अवतार एडवोकेट)

निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

इस वर्ष के चुनाव में कुछ पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिनमें-

उपाध्यक्ष प्रथमः एडवोकेट सत्यदेव गुप्ता

संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय): शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव

संयुक्त मंत्री (प्रशासन): एडवोकेट सुनील कुमार सिंह एवं एडवोकेट अजय कुमार सिंह

कोषाध्यक्षः एडवोकेट रंगनाथ

कार्यकारिणी सदस्यः एडवोकेट नियाज वारिस एवं अनुज जोशी एडवोकेट

28 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण

चुनाव अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 28 फरवरी को पारंपरिक गरिमा और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।

इस शांतिपूर्ण एवं सफल चुनाव ने बार एसोसिएशन की लोकतांत्रिक परंपराओं को एक बार फिर सशक्त किया है। अधिवक्ताओं को उम्मीद है कि नव निर्वाचित पदाधिकारी संगठन की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और अधिवक्ता हितों की मजबूती से पैरवी करेंगे।