जिला कांग्रेस कार्यालय पर गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनायी गयी
जिला कांग्रेस कार्यालय पर गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनायी गयी
गाधी जी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी दुनिया के लिये एक मिसाल है: मो० मोहसिन
सय्यद खालिद महमूद/ ब्यूरो चीफ रिपब्लिक रेनेसाँ
बाराबंकी: जिला कांग्रेस कार्यालय छाया चौराहा पर गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनायी गयी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं नमन करते हुये कहा कि, गाधी जी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी दुनिया के लिये एक मिसाल है। आज भी पूरे देश भर में शहीदों की याद में मौन रखा जाता है। जिन्होने राष्ट्र की सेवा में अपने प्रांण न्योछावर किये। बापू जी ने कहा था कि सत्य कभी भी ऐसे कारण को क्षति नही पहुंचाता जो उचित हो। मेर धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है और अहिंसा उसे पाने का साधन मैं मां भारती के वीर सपूतों को सादर प्रणाम एवं नमन करता हूँ। उन्होनें कहा कि, पूरे विश्व का सत्य और अहिंसा का सन्देश देने वाले भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के महान सेनानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शत शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, अजीत वर्मा, के0सी0 श्रीवास्तव, इरफान कुरैशी, प्रशान्त सिंह, शबनम वारसी, संजीव मिश्रा, राम हरख रावत, विजय पाल गौतम, रमेश कश्यप, माता प्रसाद, श्रीकान्त मिश्रा, देवेन्द्र सिंह मोनू, अनुराग यादव, जसवन्त वर्मा, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
admin