उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष-परिवर्तन, विकास और विश्वास का स्वर्णिम काल - केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष-परिवर्तन, विकास और विश्वास का स्वर्णिम काल - केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष-परिवर्तन, विकास और विश्वास का स्वर्णिम काल - केशव प्रसाद मौर्य

रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैऺनैसां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने  कहा कि बीते नौ वर्ष प्रदेश के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुए हैं। यह अवधि उत्तर प्रदेश के व्यापक परिवर्तन, जनविश्वास की मजबूती, तीव्र विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण तथा किसानों के उत्थान की प्रतीक रही है।
उन्होंने कहा कि इन नौ वर्षों में प्रदेश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। सुशासन, बेहतर कानून-व्यवस्था, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से प्रदेश की छवि में सकारात्मक बदलाव आया है।
 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश विकास, निवेश और अवसरों का केंद्र बनकर उभरा है। सरकार की नीतियों और जनहितकारी निर्णयों के परिणामस्वरूप प्रदेश की दिशा ही नहीं, बल्कि दशा भी बदली है। कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की जनता के सहयोग, नेतृत्व के मार्गदर्शन और सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है। आने वाले समय में भी सरकार इसी गति और संकल्प के साथ प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।