विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026
विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026
बुद्ध की शांति भूमि से विकास का संदेश, सिद्धार्थनगर-कपिलवस्तु के समग्र विकास को नई गति
रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैऺनैसां
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं मॉ सरस्वती एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सिद्धार्थनगर महोत्सव- 2026 के तीसरे दिन का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपमुख्यमंत्री को बुके देकर स्वागत किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षिकाओ द्वारा सरस्वती बन्दना प्रस्तुत किया गया तथा शिवपति इन्टर कालेज शोहरतगढ़ के छात्राओं द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 के कार्यक्रम में आने का मौका मिला और पिपरहवा स्तूप का दर्शन करने का सौभाग्य मिला। आप सभी का धन्यवाद। यह सबसे बड़ा बौद्ध तीर्थ स्थल है। पूरे विश्व में सबसे अधिक पूजा गौतम बुद्ध की होती है। गौतम बुद्ध ने शान्ति और अंहिसा का ज्ञान दिया। बुद्ध कल भी प्रासंगिक थे। आज भी हैं और आगे भी प्रासंगिक रहेंगे। प्रधानमंत्री कहते है हमने संसार को बुद्ध दिया है युद्ध नही। काला नमक चावल गौतम बुद्ध ने काला नमक चावल प्रसाद के रूप में दिया है। जिसकी पैकेजिंग कर पूरे विश्व में भेजा जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा। महिलाओ का सश्क्तिकरण होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। विकास की झांकी दिखाई दे रही है। सिद्धार्थनगर को अग्रणी जनपद बनने से कोई नही रोक सकता है। सिद्धार्थनगर के विकास के लिए सरकार का खजाना समर्पित है। भगवान बुद्ध के अवशेष को मेरे नेतृत्व में रूस भेजा गया था। यह अवशेष पिपरहवा में खुदाई से निकले थे। मै प्रयास करूंगा कि उसका अंश पिपरहवा में रखा जाये। बुद्ध के अनुयायी यहां पर दर्शन करने आयेगे। सिद्धार्थनगर का विकास कपिलवस्तु का विकास कोई रोक नही पायेगा। बुद्ध से जुड़े स्थानों को सड़क, रोड और हवाई मार्ग से जोड़ने का काम किया जा रहा है। विश्व में सबसे अधिक पर्यटक उ0प्र0 में आते है। पिपरहवा के लिए प्रयास किया जायेगा जिससे यहां पर अधिक से अधिक पर्यटक आये। 2047 तक विकसित भारत, विकसित उ0प्र0 बनेगा। आप लोग आगे बढ़िये, प्रधानमंत्री ने यूरोप के बाजार आपके लिए खोल दिया है। भारत विश्व गुरू बनेगा। सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 के भव्य आयोजन हेतु जिलाधिकारी एवं आयोजन टीम को बधाई और शुभकामनाएं दिया। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल उपमुख्यमंत्री मौर्य का स्वागत करते हुए कहा कि 2026 का महोत्सव ऐतिहासिक महोत्सव है। आज गौतम बुद्ध की धरती के लिए सौभाग्य का दिन है विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आज आपके द्वारा पिपरहवा में स्तूप पर जाकर पूजा की गयी। तथा भन्तेगणों से संवाद किया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानन्द राय ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों मे महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को बड़े मंच पर पहुॅचने का अवसर मिल रहा है। स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिल रहा है। कन्हैया पासवान ने उपमुख्यमंत्री तथा अन्य सभी का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने पिपरहवा में पहुॅचकर स्तूप पर पूजन किया है। कहा कपिलवस्तु का सम्पूर्ण विकास होगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री को जिलाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री द्वारा काला नमक चावल जोन का अवलोकन किया गया।
admin