सदर तहसील में लघु विधिक जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया
सदर तहसील में लघु विधिक जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया
मुश्ताक अली ब्यूरो चीफ
झांसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश महोदया श्रीमती कमलेश कच्छल के निर्देशानुसार एवं प्रतीक त्रिपाठी, सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी के कुशल निर्तत्व में सदर तहसील, झाँसी परिसर में एक लघु विधिक जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं तथा न्याय प्राप्ति की सरल प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था, ताकि समाज का प्रत्येक वर्ग न्यायिक सेवाओं का लाभ उठा सके।
शिविर के दौरान प्राधिकरण से जुड़े प्राविधिक स्वयंसेवकों में विजय अहिरवार, अजय सिंह परिहार, सुश्री खुशबू रायकवार , सुश्री प्रीती रायकवार आदि उपस्थित रहे एवं इनके द्वारा जनसामान्य के बीच व्यापक स्तर पर पंपलेट वितरित किए गए। उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा उन्हें आवश्यक विधिक जानकारी और प्रारंभिक परामर्श प्रदान किया गया। कई लोगों को पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधी प्रकरण, सरकारी योजनाओं का लाभ, महिला एवं बाल संरक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा अन्य विधिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
admin