कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ आयोजित, एसआईआर व मतदाता सहायता को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक
कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ आयोजित, एसआईआर व मतदाता सहायता को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक
रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा
चरखारी (महोबा)।
विधानसभा क्षेत्र चरखारी के बूथ संख्या 329, ग्राम पंचायत जरौली में कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ एवं एसआईआर (संक्षिप्त पुनरीक्षण) से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कोऑर्डिनेटर मनरेगा बचाओ संग्राम एवं प्रदेश सदस्य निगरानी समिति एसआईआर तुलसीदास लोधी ने किया।
बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मनरेगा योजना की वर्तमान स्थिति, मजदूरों के अधिकारों तथा एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। तुलसीदास लोधी ने कहा कि मनरेगा गरीब और ग्रामीण मजदूरों के लिए जीवनरेखा है, इसलिए इसे बचाने और मजबूत करने के लिए सभी को जागरूक रहना होगा।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाताओं की एसआईआर संबंधी कार्यों में तहसील और ब्लॉक स्तर पर जाकर सहायता करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे। साथ ही संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में जिला महासचिव विजयपाल राजपूत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नंदराम मुखिया, बाबूलाल तिवारी, धनीराम कुशवाहा, जय सिंह राजपूत, वरदानी, महिपाल, चेतराम, नरेश, मोहनलाल राजपूत, धनीराम राजपूत, जय हिंद राजपूत, रघुपति, गनपत, मदनपाल, वीरेंद्र सैन, खैमचंद टेलर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करते हुए जनहित के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना रहा।
admin