कड़ी निगरानी में प्रथम दिन की बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न

कड़ी निगरानी में प्रथम दिन की बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न

कड़ी निगरानी में प्रथम दिन की बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न

राज बहादुर वर्मा/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

सूरतगंज (बाराबंकी)। क्षेत्र में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का प्रथम दिन शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी रखी गई। सचल दल लगातार केंद्रों का निरीक्षण करता रहा, जिससे परीक्षा निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में कराई जा सकी। बीआरजी पब्लिक इंटर कॉलेज बीआरजी पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा आयोजित हुई। यहां कुल 610 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 588 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 22 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 394 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 384 उपस्थित रहे और 10 छात्र अनुपस्थित पाए गए। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 370 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। आंकड़ों के अनुसार 14 छात्रों के अनुपस्थित रहने की सूचना रही, जबकि 370 विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की पुष्टि की गई। द्वितीय पाली में 326 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 321 ने परीक्षा दी और 5 अनुपस्थित रहे।जागृति इंटर कॉलेज। जागृति इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 464 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 446 उपस्थित रहे, जबकि 18 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में 449 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 12 अनुपस्थित बताए गए, जबकि 461 विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज होने की सूचना मिली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों की देखरेख में परीक्षा संपन्न कराई गई। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।