बाराबंकी के पंसारा तालाब पर जुटे यूट्यूब-फेसबुक क्रिएटर,
बाराबंकी के पंसारा तालाब पर जुटे यूट्यूब-फेसबुक क्रिएटर,
अलग-अलग जिलों से आए कंटेंट क्रिएटर्स ने साझा किए अनुभव
रिज़वान मुनीर/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ
बाराबंकी। जनपद के ब्लॉक पूरे डलई क्षेत्र स्थित पंसारा अमृत सरोवर परिसर में रविवार को यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम से जुड़े कंटेंट क्रिएटर्स का अनौपचारिक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर विभिन्न जिलों से पहुंचे सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने एक-दूसरे से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी जानकारियों का आदान-प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान लाखन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष लवकेश पासी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवा समाज से जुड़े मुद्दों, मनोरंजन और जनजागरूकता से संबंधित कंटेंट तैयार कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों से क्रिएटर्स को एक-दूसरे के कार्य को समझने और नई तकनीकों व तरीकों को सीखने का अवसर मिलता है। इस दौरान पानसरे तालाब परिसर में क्रिएटर्स का उत्साह देखने लायक रहा। सभी ने एक साथ फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण रहा, जहां सभी क्रिएटर्स एक परिवार की तरह आपस में घुलमिल कर नजर आए। इस अवसर पर लाखन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष लवकेश पासी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल पासी, रजनीकांत शुक्ला, सनी पासवान,मुकेश कुमार ,बाबा विकास मनोज कुमार,राम करन ,आत्माराम , राजू रावत और पत्रकार सतीश कनौजिया सहित कई अन्य सोशल मीडिया क्रिएटर्स उपस्थित रहे।
admin