एमएलसी जितेंद्र सेंगर ने विधान परिषद में उठाया सड़कों के नवनिर्माण का मुद्दा, धन आवंटन की मांग

एमएलसी जितेंद्र सेंगर ने विधान परिषद में उठाया सड़कों के नवनिर्माण का मुद्दा, धन आवंटन की मांग

एमएलसी जितेंद्र सेंगर ने विधान परिषद में उठाया सड़कों के नवनिर्माण का मुद्दा, धन आवंटन की मांग

रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा 

महोबा। विधान परिषद के बजट सत्र में आज 13 फरवरी को एमएलसी जितेंद्र सेंगर ने नियम 110 के अंतर्गत जनपद महोबा की जर्जर सड़कों का मामला सदन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि तहसील चरखारी क्षेत्र के ग्राम कुआ से पुन्नीया तक लगभग 6 किलोमीटर, ग्राम बारी से बघारी तक करीब 5 किलोमीटर तथा ग्राम बालचौर से स्वासा माफ तक लगभग 3 किलोमीटर सड़कें अत्यंत खराब स्थिति में हैं।
सड़कों की बदहाल हालत के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर मरीजों को समय पर इलाज के लिए शहर ले जाने में कठिनाई होती है और कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे स्थिति गंभीर बन जाती है।
एमएलसी सेंगर ने इन मार्गों के शीघ्र नवनिर्माण हेतु शासन स्तर से धन आवंटित कर स्वीकृति देने की मांग की। इस पर सभापति ने आवश्यक कार्रवाई के लिए सरकार को निर्देशित किया।