बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जनपद स्तरीय बैठक संपन्न 

बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जनपद स्तरीय बैठक संपन्न 

बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जनपद स्तरीय बैठक संपन्न 

सय्यद खालिद महमूद/ ब्यूरो चीफ रिपब्लिक रेनेसाँ 

बाराबंकी: आज बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जनपद स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय दिनेश चंद्रा जी मुख्य मंडल प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी उपस्थित रहे। माननीय दिनेश चंद्रा जी ने जिले की संगठनात्मक समीक्षा करते हुए माoबहन जी के दिशा-निर्देशों को विस्तार से बताया तथा आगे पार्टी के कार्यों को किस प्रकार मजबूती के साथ करना है। इस विषय में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला स्तरीय एवं मंडल स्तरीय समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।