पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भगवान श्री हरि जी महाराज का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भगवान श्री हरि जी महाराज का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
सैफ मुख्तार/संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ
बाराबंकी 12 फरवरी 2026 को विधानसभा क्षेत्र कुर्सी में ग्राम मूरतपुर स्थित भगवान मूर्त स्वामी आश्रम धाम पर शिव प्रताप सिंह एवं मनोज सिंह नरपतपुर द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उपस्थित होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने भगवान श्री हरि जी महाराज का दर्शन पूजन कर व्यास पीठ पर विराजमान महाराज जी के श्री चरणों में प्रणाम निवेदित कर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर भगवान श्री हरि जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज जी ने अंग वस्त्र पुष्प हार एवं प्रतीक चिन्ह प्रसाद स्वरूप भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंदर सिंह पप्पू,पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह,अजय वर्मा बबलू,संजय सिंह,आदि तमाम भक्त गण उपस्थित रहे।
admin