क्षेत्र में नैन वर्मा के साथ विद्यालय के गुरुजनों की हो रही प्रशंसा।

क्षेत्र में नैन वर्मा के साथ विद्यालय के गुरुजनों की हो रही प्रशंसा।

क्षेत्र में नैन वर्मा के साथ विद्यालय के गुरुजनों की हो रही प्रशंसा।

पीएम श्रीराजकीय इंटर कालेज में जिला स्तरीय परीक्षा में नैना वर्मा रही प्रथम स्थान पर।




यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रधानाचार्य ने दी शुभकामनाएं। 


राज बहादुर वर्मा/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

सूरतगंज / बाराबंकी: पीएम श्रीराजकीय इंटर कालेज में  बीते प्रतिभा सम्मान समारोह, कार्यक्रम मे बच्चों को सम्मान से सराहा गया। नैना वर्मा क्लास 12विज्ञान वर्ग प्रथम स्थान, व दिव्यानी क्लास 10  द्वितीय स्थान पर जिला स्तरीय परीक्षा में रही जिसके लिए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ओ पी त्रिपाठी व प्रधानाचार्य अरविंद सिंह द्वारा  नैना व दिव्यानी दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिस तरह सरकारी स्कूल के बच्चों का मनोबल (उत्साहवर्धन) बढ़ाने के लिए समय-समय से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है इसके लिए क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता देखने को मिल रही है।वही बच्चों के अभिभावक विद्यालय के सभी शिक्षकों की प्रशंसा कर रहे हैं।विद्यालय के शिक्षक रवेंद्र कुमार वर्मा, संजय कुमार, गौरव दीक्षित, श्याम बहादुर,सत्येंद्र कुमार, अरविंद जयसवाल, प्रियंका वर्मा, सत्य प्रकाश, आराधना यादव, काजल वर्मा, दीप नारायण, अमरीश कुमार वर्मा, अतुलकांत गुप्ता, आशीष पांडे से इस सम्बन्ध में जानकारी ले गई तो बताया की विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के अंदर तमाम प्रकार की प्रतिभा छिपी होती है जिसे खेल कूद, परीक्षा जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से समाज में बाहर लाने का कार्य किया जाता है इस तरह के आयोजन से बच्चों के उत्साह वर्धन के साथ लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है इसलिए पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में प्रत्येक वर्ष ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।