सपा विधायक गौरव रावत ने लगभग ढाई किलोमीटर लम्बी आरसीसी मार्ग का किया उद्घाटन

सपा विधायक गौरव रावत ने लगभग ढाई किलोमीटर लम्बी आरसीसी मार्ग का किया उद्घाटन

सपा विधायक गौरव रावत ने लगभग ढाई किलोमीटर लम्बी आरसीसी मार्ग का किया उद्घाटन


रिज़वान अहमद/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

मसौली बाराबंकी। क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक गौरव रावत ने सिद्वौर ब्लॉक के मुर्तजीपुर गांव में आरसीसी मार्ग मरम्मत एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब ढाई किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक गौरव रावत ने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य को लेकर सरकार भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल से होने के कारण सड़कों और पुलों से जुड़े प्रस्तावों की स्वीकृति मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। इसके बावजूद क्षेत्र के विकास के लिए वह दृढ़ संकल्पित हैं। विधायक ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति के चलते पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों का असर आम जनता पर पड़ रहा है। लोगों को गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है और कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के नाम पर सड़कों को जगह-जगह खोद दिया गया है, लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता इन समस्याओं का जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष शानू प्रधान, फारुख प्रधान, नगर अध्यक्ष अखिलेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, मतीन, गोलू बादशाह, पिंटू वर्मा, पच्चू लाल रावत, अंकित वर्मा, पवन रावत, मोहित यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।