प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुआ होली मिलन समारोह
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुआ होली मिलन समारोह
सुधीर श्रीवास्तव
ब्यूरोचीफ रिपब्लिक रेनैसां
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि होली मिलन समारोह में बडी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर बरेली महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता होली मिलन समारोह में सम्मिलित होने के लिए लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे।
होली मिलन समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने संबोधित करते हुए कहा कि होली ऐसा पर्व है जो आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों के बीच छोटे-मोटे मतभेद या शिकायतें हो जाती हैं, लेकिन होली का त्योहार उन सभी शिकवों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का अवसर देता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि देश और समाज में आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखना जरूरी है। होली हमें यही सीख देती है कि सभी लोग मिल-जुलकर प्रेम और सौहार्द के साथ रहें। इस अवसर पर बरेली से मुख्य रूप से विनोद कुमार, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,तीरथ मधुकर आदि शामिल हुए।
admin