विजय बाबू की अंतिम यात्रा में उमड़ा विशाल जनसमूह, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।
विजय बाबू की अंतिम यात्रा में उमड़ा विशाल जनसमूह, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।
सय्यद खालिद महमूद/ ब्यूरो चीफ रिपब्लिक रेनेसाँ
बाराबंकी: बहुजन नायक, मान्यवर श्री कांशीराम साहब के साथ बहुजन आंदोलन की शुरुआत करने वाले, उत्तर प्रदेश वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी बाराबंकी के पूर्व जिला अध्यक्ष, अयोध्या मंडल प्रभारी रहे श्री विजय कुमार एडवोकेट जी कई दिनों से लगातार बीमार रहने के कारण मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रात्रि में उनका दुखद निधन हो गया है, बाबूजी का निधन। बहुजन आंदोलन के सितारा का आज दुखद अंत हो गया है, श्री विजय कुमार महोदय समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम साहब की विचारों से प्रभावित होकर सबसे पहले बाराबंकी में नीले झंडे का आगाज किया।सरल स्वभाव , मिलनसार व्यक्तित्व के धनी होने के कारण जनपद में बहुजनो के लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे। गरीबों, मजलूमों की आवाज बंने, उनके अंदर कभी सत्ता का गुरुर नहीं आया, सर्व समाज के लोगों के सुख दुख में शामिल होकर अपनी अलग पहचान बनाई, इसी का नतीजा रहा कि आज उनकी अंतिम यात्रा में लोगों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ना आंखों से उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किए, पिछले दशक में उनका आवास अंबेडकर भवन जलालपुर सत्ता का केंद्र बिंदु के रूप में जाना जाता था, विजय कुमार जी का निधन जनपद बाराबंकी में एक नीले आगाज का अंत हो गया। जो बहुत ही अपूर्णनीय क्षति है। विजय बाबू की निधन की सुबह खबर फैलते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। विजय बाबू की अंतिम यात्रा में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल जी, अयोध्या मंडल प्रभारी अखिलेश अंबेडकर, बहुजन समाज पार्टी बाराबंकी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर तुलसी प्रसाद गौतम, मंडल प्रभारी अजय गौतम, आर पी गौतम एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम गौतम, डी डी सी राजेश गौतम एडवोकेट, नवमी लाल फौजी, पी पी गौतम, हफीज भारती पूर्व अध्यक्ष, बसपा नेता मोहम्मद मुबाशिर,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, पूर्व एमएलसी राजेश यादव, डॉ विवेक वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नवाबगंज प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह वर्मा, अरविंद यादव पूर्व जिला महासचिव, सुशील गुप्ता, माधव सिंह पटेल, रत्नेश गौतम, हिसाल बारी किदवई एडवोकेट, हरिनंदन सिंह गौतम एडवोकेट, शिवबरन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष केके रावत सहित समाजसेवी, प्रबुद्ध जन, बहुजन समाज पार्टी सहित विभिन्न दलों के छोटे-बड़े नेता, कार्यकर्ता, अधिवक्ता हजारों की संख्या में अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे।
admin