बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का राजेन्द्र प्रसाद गौतम ने बुध्द कथा कार्यक्रम में किया स्वागत
बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का राजेन्द्र प्रसाद गौतम ने बुध्द कथा कार्यक्रम में किया स्वागत
रिज़वान मुनीर/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ
फतेहपुर: विधानसभा बाराबंकी के नरतला मे तीन दिवसीय तथागत गौतम बुद्ध धम्म ज्ञान वर्षा आयोजन आयोध्या प्रसाद ग्राम प्रधान गौतम बसपा द्वारा आयोजित बुध्द कथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वनाथ पाल प्रदेश अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी का स्वागत राजेन्द्र प्रसाद गौतम (एडवोकेट) पू्र्व प्रमुख/विधानसभा प्रभारी कुर्सी बसपा ने कथा वाचाक ज्ञानवती बौद्ध कार्यक्रम में माला पहना कर स्वागत किया। कमेटी के सदस्यों को आर पी गौतम ने माला पहनाकर सम्मानित किया। विश्वनाथ पाल ने बताया बहुजन समाज पार्टी सबका सम्मान करती है व जितने बौध्द कथावाचक है सभी को बहुजन समाज पार्टी का नाम लेना चाहिए व बताना की बहुजन पुरूषों का सम्मान बसपा के द्वारा किया गया व तथागत गौतम बुद्ध जी बताये मार्ग पर हम सबको चलना चाहिए उनके पंचशील त्रिशण का पालनकरना चाहिए। सभी ने अपने अपने विचारों को रखा। मुख्य रूप से विजय गौतम,अजय गौतम, राजेश गौतम मण्डल प्रभारी, तुलसी प्रसाद जिला अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद गौतम पूर्व प्रमुख, प्रमोद गौतम पू्र्व जिलाध्यक्ष, दिग्विजय गौतम, नौमी लाल फौजी, पी पी गौतम, रवि कान्त शील, प्रदीप गौतम, दिनेश गौतम आदि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
admin