महिला शक्ति केंद्र महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के जीवंत केंद्र साबित होंगे - केशव प्रसाद मौर्य

महिला शक्ति केंद्र महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के जीवंत केंद्र साबित होंगे - केशव प्रसाद मौर्य

महिला शक्ति केंद्र महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के जीवंत केंद्र साबित होंगे - केशव प्रसाद मौर्य


                   
प्रथम चरण मे प्रदेश मे संचालित होगे 100 महिला शक्ति केन्द्र

रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैऺनैसां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व अन्य सहयोगी संस्थाओ के माध्यम से प्रदेश के 100 विकास खण्डो मे स्थापित किये जा रहे महिला शक्ति केंद्रों का बटन दबाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला शक्ति केंद्र के लोगो उद्घाटन किया।उप मुख्यमंत्री ने महिला सशक्त केंद्र के डैसबोर्ड का भी उद्घाटन व एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्यक्रम है, और पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश के 100 विकास खण्डो  मे इसकी शुरुआत की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से प्रथम चरण में चयनित 100 विकास खण्डों में महिला शक्ति केंद्र (जेंडर रिसोर्स सेंटर) बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। चरणबद्ध तरीके से आने वाले समय में राज्य के सभी विकास खण्डों में महिला शक्ति केंद्र स्थापित किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य की गरिमामयी में उपस्थिति में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व कॉमनसेन सर्विस सेंटर, राज्य ग्रामीण आजीविका  मिशन  व फ्रंटियर मार्केट एवं माइक्रोसेव कंसलटिंग तथा ग्रामीण आजीविका मिशन व सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के बीच तीन समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर  व आदान प्रदान किया गया।  इस अवसर पर राज्यमन्त्री ग्राम्य विकास विभाग श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा महिला उत्थान व सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर मख्य सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमति लीना जौहरी उ०प्र० शासन, प्रमख सचिव पंचायती राज एव ग्राम्य विकास अनिल कमार  व मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती दीपा रंजन ने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर आयुक्त ग्राम्य विकास जी एस प्रियदर्शी , विशेष सचिव गृह विभाग श्रीमती मंजुलता ,विशेष सचिव एवं अपर मिशन निदेशक स्वास्थ्य विभाग .अपर मिशन निदेशक  उ० प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जयनाथ यादव, विशेष सचिव धीरेन्द्र सचान , उप निदेशक महिला कल्याण श्रीमती निति अहिरवार , संयुक्त मिशन निदेशक उ० प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनमेजय शक्ला उ० प्र०  संयुक्त मिशन निदेशक  प्रवीणानन्द, संयुक्त मिशन निदेशक श्रीमती नीति श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखनऊ सुश्री रुक्मणि वर्मा, सामाजिक सलाहकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन दिल्ली सुश्री सनंदिता , सेण्टर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज, दिल्ली से जेंडर लीड श्रीमती रिमझिम जैन , पंचायतीराज से उपनिदेशक राघवेन्द्र द्विवेदी व सहयोगी संस्थाओ के प्रतिनिधि एवं उ० प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मुख्यालय से अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।