आध्यात्मिक संस्थान ने किया विभूतियों का सम्मान

आध्यात्मिक संस्थान ने किया विभूतियों का सम्मान

आध्यात्मिक संस्थान ने किया विभूतियों का सम्मान

 सुधीर श्रीवास्तव
 ब्यूरो प्रमुख रिपब्लिक रेनैसां

 लखनऊ। श्रीमती मुन्नी देवी एवं पंडित रामतेज तिवारी आध्यात्मिक संस्थान जानकीपुरम लखनऊ द्वारा माह जनवरी से मार्च के त्रैमास में  वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान किया गया। इस सम्मान में साहित्य मनीषियों को पुष्पमाला, सम्मान पत्र तथा अंगवस्त्र से अलंकृत किया गया। इस क्रम में माह जनवरी में अनागत साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पंडित बेअदब लखनवी को गोपाल दास नीरज सम्मान, माह फरवरी में भारत मूल के प्रवासी साहित्यकार श्री शरद आलोक को शब्द सरिता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में तथा मार्च माह में वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवित्री डॉक्टर आर्यावर्ती सरोज एवं करुणा साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के महासचिव श्री प्रवीण कुमार को विश्व कविता दिवस 21 मार्च के अवसर पर लखनऊ पुस्तक मेले में अंग वस्त्र प्रशस्तिपत्र एवं पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया। संस्था के सचिव श्री उमाशंकर तिवारी ने प्रेस को अवगत कराया कि उन्होंने अपनी पूज्य माता जी श्रीमती मुन्नी देवी एवं श्रद्धेय पिता श्री राम तेज तिवारी की पावन स्मृति इस संस्थान का गठन किया है। गठन के बाद से अब तक लगभग पच्चीस से अधिक साहित्यकारों को संस्था द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। श्री तिवारी ने आगे बताया कि भविष्य में वह साहित्य के साथ ही समाज सेवा पत्रकारिता, कृषि, विज्ञान, स्वच्छता तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किए जाने की संकल्पना है।