उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मण्डलीय सरस मेले का किया शुभारंभ*
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मण्डलीय सरस मेले का किया शुभारंभ*
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दीदियों को लखपति ही नहीं, करोड़पति भी बनाया जाएगा - केशव प्रसाद मौर्य
रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैऺनैसां
लखनऊ / ललितपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अपने ललितपुर के निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के गिन्नौट बाग में आयोजित मण्डलीय सरस मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया, साथ ही परिसर में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और उनकी सराहना की। उन्होंने मौके पर छोटे बच्चों का अन्न प्रासन कराया और लाभार्थियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र व चाभियां वितरित कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ने भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन मनोहर लाल , सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, एमएलसी रमा निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा हरीशचन्द्र रावत, नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने वक्तव्य के माध्यम से जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक और उनकी पूरी प्रशासनिक टीम को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यदि आप दीदियां खाने-पीने का सामान समूह के माध्यम से बड़े स्तर पर बनाना चाहती है और उसकी लागत 5 करोड़ रुपए है तो उस पर 1 करोड़ 75 लाख रुपया (35 प्रतिशत) अनुदान दिया जाता है, इसके साथ ही यदि इकाई में सोलर एनर्जी का उपयोग होता है तो उसके लिए महिलाओं को 90 प्रतिशत सोलर पैनल लगवाने के लिए अनुदान भी दिया जाता है।
ललितपुर के लिए की घोषणा-
उन्होंने मंच के माध्यम से जनपद में राष्ट्रीय स्तर का सरस मेला आयोजित कराने की घोषणा की कि जिसमें 7 राज्यों की स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने-अपने उत्पाद लेकर यहां आयेंगी। उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में 3 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उनमें से कम से कम 1 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाने का काम करेंगे। हमें ऐसा काम करना है कि ललितपुर की दीदियों के द्वारा बनाये गए उत्पाद देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में बिके उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ललितपुर के सहरिया समुदाय के लोग काम की तलाश में दूसरे प्रदेशों के लिए पलायन करते थे, लेकिन अब उन्हें पलायन करने की जरुरत नहीं हैं, क्योंकि हमारी सरकार का खजाना उनको विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शक्तिशाली और समृद्धशाली बनाने के लिए खुला हुआ है।उन्होंने यह भी कहा कि नये वित्तीय वर्ष से वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांग पेंशन की धनराशि 1 हजार से बढ़ाकर 1500 प्रतिमाह की जा रही है, जिसका लाभ नये वित्तीय वर्ष से पात्रों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में 3 करोड़ पक्के आवास प्रधानमंत्री आवास योजना मे देने के लिए कहा है,जिससे अब तक छूटे हुए लाभार्थियों को भी जल्द आवास योजना का लाभ मिलने वाला है। उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सदस्यों को चैक, सीसीएल व सीआईईएफ डेमो चेक का वितरण मंच के माध्यम से दिया गया, इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी व स्वीकृति पत्र वितरित किये गए, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनान्तर्गत 5 लाभार्थियों ट्रेक्टर की चाभी का वितरण किया गया और गर्भवती महिलाओं की गोदभरायी व बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया।
admin