सपा ने हमेशा खिलाड़ियों का सम्मान किया, ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाएं निकल रही हैं। सरकार बनने पर खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा - धीरज यादव

सैफ मुख्तार/ संवाददाता 

बाराबंकी: विकास खंड दरियाबाद के अंतर्गत ग्राम सभा गाज़ीपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट में जिला सचिव समाजवादी पार्टी बाराबंकी धीरज यादव ने पहुंचकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरज यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा खिलाड़ियों का सम्मान करती आई है। ग्रामीण क्षेत्रों से आजकल प्रतिभाएं निकल रही है।हमारी सरकार बनने पर खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। विजयी टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मो0यासिर,मनोज रावत,राम चंदर यादव,मो0मुजीब,उदय, मो0 आदिल,हसनैन, अफजाल,बिल्लाल सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।