भारतीय किसान यूनियन ब्लाक ईकाई मसौली द्वारा समरसता भौज व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

भारतीय किसान यूनियन ब्लाक ईकाई मसौली द्वारा समरसता भौज व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

भारतीय किसान यूनियन ब्लाक ईकाई मसौली द्वारा समरसता भौज व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया


रिज़वान अहमद/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

मसौली: भारतीय किसान यूनियन की ब्लाक इकाई मसौली द्वारा पूर्व की भांति इस वर्ष भी कैलाश पुरी मुश्कीनगर में समरसता भोज व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान संगठन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं, महिला कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र, डायरी व पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को पंचायत को रामकिशोर पटेल, उत्तम सिंह, अनिल वर्मा, अनुपम वर्मा, हौसिला प्रसाद वर्मा तथा डॉ. रामसजीवन सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया और किसानों के हित में एकजुट रहने का आह्वान किया।बैठक में मुख्य रूप से ओम प्रकाश वर्मा, जागेश्वर पटेल, कमलेश कुमार, शिव नारायण सिंह, रामानंद बंकी, भगौती प्रसाद मसौली, राम मदन सिद्धौर, केवल प्रसाद, दिलीप कुमार, रामतीरथ, शाहिद अली, राजेन्द्र प्रसाद, रामहेत, पन्नालाल, जगदम्बा प्रसाद, जयचंद रावत, ममता वर्मा, किरन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।