झाँसी में 31 फुट ऊंची भगवान महावीर प्रतिमा की होगी प्राण-प्रतिष्ठा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मुख्य अतिथि

झाँसी में 31 फुट ऊंची भगवान महावीर प्रतिमा की होगी प्राण-प्रतिष्ठा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मुख्य अतिथि

झाँसी में 31 फुट ऊंची भगवान महावीर प्रतिमा की होगी प्राण-प्रतिष्ठा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मुख्य अतिथि


आचार्य विशुद्धसागर जी महामुनिराज के मंगल सान्निध्य में 12 से 17 मई 2026 तक होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

 मुश्ताक अली ब्यूरो चीफ 
झाँसी। महानगर के मेडिकल कॉलेज गेट नंबर 3 के आगे स्थित भगवान महावीर महातीर्थ में आगामी 12 मई से 17 मई 2026 तक श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महामुनिराज (ससंघ) एवं मुनिश्री अविचलसागर जी के मंगल सान्निध्य में संपन्न होगा।
इस ऐतिहासिक महोत्सव में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के गौरव अध्यक्ष एवं नगर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में जैन समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पहुंचकर रक्षामंत्री को कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल में खुशाल जैन, दिनेश जैन (डीके), अतुल जैन (सर), प्रदीप जैन (वर्धमान) और सौरभ जैन (सर्वज्ञ) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का धर्म पट्टिका एवं माला पहनाकर सम्मान किया तथा उन्हें ‘सत्यार्थ बोध’ ग्रंथ, महामंत्र णमोकार और आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज का चित्र भेंट किया।
नगर विधायक रवि शर्मा ने रक्षामंत्री को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस महामहोत्सव में जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 31 फुट ऊंची भव्य और मनोज्ञ प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी, जो पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी।
उन्होंने बताया कि इस पंचकल्याणक महोत्सव में देशभर से संत-महात्मा, जैन श्रद्धालु एवं हजारों धर्मप्रेमी शामिल होंगे और धार्मिक अनुष्ठान, विश्वशांति महायज्ञ तथा विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।