पूर्व सांसद पी एल पुनिया व कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल ने सिविल सेवा सर्विस परीक्षा में पास हुये विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला
पूर्व सांसद पी एल पुनिया व कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल ने सिविल सेवा सर्विस परीक्षा में पास हुये विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला
सैफ मुख्तार/संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ
बाराबंकी: पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल सिविल सेवा सर्विस परीक्षा में पास हुये होनहार विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे, जिसमें अभिजीत वर्मा उर्फ नन्दन आवास विकास, अनुपम वर्मा मुबारकपुर, तथा सुयेश द्विवेदी लखपेड़ाबाग, विद्यार्थियों के घर संसदीय क्षेत्र बाराबंकी में पिछले कई वर्षों से जिस प्रकार हर वर्ग के विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगन के द्वारा बाराबंकी जनपद को गौरवान्वित कर रहे हैं। उससे जिले का नाम दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिस प्रकार जनपद में खान पान और शिक्षा को लेकर अभिभावक जागरूक हुआ है और हो रहा है। उससे यह प्रतीत होता है कि, आने वाले समय में जनपद बाराबंकी के होनहार विद्यार्थीगण ऊंचे-ऊंचे पदों पर विराजमान होंगे और जिला यूँ ही गौरवान्वित होता रहेगा। मुझे बड़ा हर्ष होता है कि, मेरी कर्मभूमि बाराबंकी अपनी पहचान बना रहा है। प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से के0सी0 श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, मोनू सिंह, अजय रावत, सूरज रावत, गोपी कनौजिया, श्रीकान्त मिश्रा, आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।
admin