भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का हुआ आयोजन
मुस्ताक अली ब्यूरो चीफ
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, सेवा एवं सामाजिक समरसता का भाव देखने को मिला।
कार्यक्रम का आयोजन बी.के.डी. चौराहा स्थित झांसी हनुमान मंदिर में किया गया, जहाँ प्रातः विधिवत सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सुंदरकांड पाठ के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
सुंदरकांड पाठ के पश्चात भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी का जन्मदिवस पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा माला पहनाकर मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया तथा उपस्थित जनों ने उन्हें शुभकामनाएँ एवं दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर दिनभर भक्तों एवं नागरिकों की आवाजाही बनी रही।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन में भाजपा सीपरी मंडल के मंडल मंत्री रुद्राक्ष गुप्ता एवं वरुण अग्रवाल ने किया.
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ क़े विभाग प्रचारक मनोज, भाजपा महानगर जिला प्रचारक सक्षम,भाजपा जिला मिडिया प्रभारी शह्जेंद्र सिंह वघेल, भाजपा जिला मंत्री दिनेश परिहार, भाजपा जिला आईटी प्रमुख रोहित परिहार, भाजपा समर्थक मंच क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष अनमोल श्रीवास्तव, कुसुम साहू, प्रदीप गुप्ता, स्पृहा श्रीवास्तव, मोहन वर्मा, पंकज शुक्ला, विवेक वाजपेयी, उज्जवल लुहारी, सोनू उपाध्याय, दीपक तोमर, महेंद्र गोस्वामी, अमित कुशवाहा, बबलू पाल, रघुवीर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे. आभार रामजी गुप्ता ने किया।
admin