चंद पैसे कमाने के चक्कर में चाइनीज मांझा बेचने वाले ले रहे हैं लोगों की जान

चंद पैसे कमाने के चक्कर में चाइनीज मांझा बेचने वाले ले रहे हैं लोगों की जान

चंद पैसे कमाने के चक्कर में चाइनीज मांझा बेचने वाले ले रहे हैं लोगों की जान


कल भी चाइनीज़ मांझे से शिक्षक अमित कुमार बुरी तरह हुए ज़ख़्मी 


रिज़वान अहमद/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

बाराबंकी: चाइनीज मांझा अब तक कई हादसों का कारण बन चुका है। कुछ लोग ज़ख़्मी तो कुछ गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो रहे हैं।इसके अलावा तमाम लोग इस मांझे से अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इसी तरह का एक ताज़ा मामला देवा क्षेत्र के ग्राम मैनाहार निवासी शिक्षक अमित कुमार के साथ भी पेश आया है। जो इस समय शहरी क्षेत्र में अपना आवास बनाए हुए हैं।
शिक्षक नेता आई एम नादिम ने सूचना देते हुए बताया कि विकास खण्ड सूरतगंज क्षेत्र के रहटा रानीगंज विद्यालय में अमित कुमार सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
अमित कुमार शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल से अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। जैसे ही पैसार स्थित दीप टाइल्स दुकान के पास पहुंचे अचानक चाइनीज मांझा उनकी नाक पर आकर फंस गया। चाइनीज मांझे ने अमित कुमार की नाक हाथ और उंगलियों को काट दिया। घबराहट में बाईक भी अनियंत्रित होकर पलट गई उससे भी अमित कुमार को काफ़ी चोट आई है।घटना के समय मौजूद लोगों का कहना है कि चाइनीज़ मांझे से शहर में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। जबकि सरकार ने चाइनीज़ मांझे पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद भी चाइनीज़ मांझे की बिक्री लगातार जारी है। लोगों ने अपनी- अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जब-तक प्रशासन कड़ाई के साथ चाइनीज़ मांझा बेचने वालों के साथ पेश नहीं आएगा,तब तक इस प्रकार की जानलेवा घटनाएं होती रहेंगी।