एक करोड़ दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य - केशव प्रसाद मौर्य

एक करोड़ दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य - केशव प्रसाद मौर्य

एक करोड़ दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य - केशव प्रसाद मौर्य

सरस मेले में दिखी दीदियों की प्रतिभा                       

रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैऺनैसां
           
लखनऊ।  उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा जनपद कौशाम्बी में आयोजित सरस मेला व सरस महोत्सव कार्यक्रम का फीता काटकर, दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ, उद्घाटन किया।  
 उप मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, कपड़े एवं अन्य घरेलू उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी,  स्टालों का अवलोकन करते हुए, उनका उत्साहवर्धन किया तथा महिलाओं की गोद-भराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया।।उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में बहुत प्रतिभा है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियों को अपना-अपना उत्कृष्ट उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनो में जनपद में 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के सरस मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कम्पनी बनाने का कार्य किया जाएगा। हजारों की संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कपड़ा, राशन एवं मसाले की फैक्ट्री चलाने का कार्य किया जाएगा, इसके लिए कार्ययोजना बना ली गयी है।  समूह की दीदियों को हर हाल लखपति दीदी बनाना है। उप मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकलांगों को दिव्यांगजन का नाम दिया है, यहां पर दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। दिव्यांगजनों को अप्रैल माह से रू0-1500 पेंशन के रूप में दिया जाएगा।    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में  स्वयं सहायता समूह की 6 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाने की घोषणा की है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूह की एक करोड दीदियों को लखपति दीदी बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद कौशाम्बी में लगभग 1 लाख 54 हजार दीदियां स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 करोड़ दीदियांं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर, उनको आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियां से कहा कि आप लोग खाने का कोई भी सामान बनाना चाह रहीं है, तो खाद्य प्रसंस्करण विभाग 35 प्रतिशत सब्सिडी देने का कार्य किया जा रहा है तथा इसमें सोलर लाईट लगाने पर सोलर संयन्त्र पर महिलाओ को 90 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्राविधान है।  उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 6 माह के अन्दर स्वयं सहायता समूह की शक्ति को बढ़ाकर तीन गुना किया जाएगा। समूह में और महिलाओं को जोड़ा जाएगा। समूह की दीदियों के लिए डेयरी एवं मसाले की फैक्ट्री बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद कौशाम्बी में 11863 समूह का गठन किया गया है, जिसमें 01 लाख 30 हजार 493 दीदियां जुड़ी हुई हैं। इन समूहों में से 6155 समूहों को रिवालि्ंवग फण्ड के रूप में 18 करोड़ 46 लाख रूपये दिया गया है। 5021 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 75 करोड़ 31 लाख 50 हजार रूपये दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में 10864 दीदियां लखपति बन चुकी है तथा 1 लाख दीदियों को लखपति दीदी बनाने का कार्य करना है। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ पुष्पवर्षा कर फूलों की होली खेली तथा उन्हें होली की शुभकामनाए दी। कार्यक्रम में ग्राम मिर्जापुर जवई की निवासी स्वयं सहायता समूह की दीदी सरिता ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर, उन्होंने ई-रिक्शा खरीदा व उसे चलाती है तथा अन्य णहिलाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य भी करती है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार हुआ है।