राज्यमंत्री की मौजूदगी में बार एसोसिएशन का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न
राज्यमंत्री की मौजूदगी में बार एसोसिएशन का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न
नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
नरेन्द्र तिवारी / वरिष्ठ संवाददाता
खीरी : मोहम्मदी तहसील परिसर में मोहम्मदी बार एसोसिएशन का शपथग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी राम खिलावन मिश्रा ने अध्यक्ष अवधेश चन्द्र त्रिवेदी, महामंत्री पंकज कुमार कश्यप सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह रहे। समारोह में शाहजहांपुर जिला अध्यक्ष के.सी. मिश्रा, लखीमपुर के सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, उपजिलाधिकारी चलुवराजु आर, पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह, ज्येष्ठ समिति अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप प्रद्युम्न मिश्रा, शिव कुमार सिंह, मो. हसन नकवी, आदित्य कुमार सिंह, शुभेंदु कुमार सिंह, मो. हाशिम सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अधिवक्ताओं एवं चुनाव कमेटी ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर तथा स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में बार की एकता, न्यायिक व्यवस्था में सहयोग और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के संकल्प दोहराए गए। कार्यक्रम का संचालन बी पी सिंह एडवोकेट ने किया ।कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम्,जन गण मन राष्ट्रगान और भारत माता की जय के साथ हुआ।
admin