टिकरिया के खेरेपति हनुमान मंदिर में 51 जोड़े बंधे विवाह सूत्र में, सामूहिक सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

टिकरिया के खेरेपति हनुमान मंदिर में 51 जोड़े बंधे विवाह सूत्र में, सामूहिक सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

टिकरिया के खेरेपति हनुमान मंदिर में 51 जोड़े बंधे विवाह सूत्र में, सामूहिक सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब


 रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा 

महोबा। विकासखंड जैतपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिकरिया स्थित राजाराम गोशाला के पास प्राचीन खेरेपति हनुमान जी मंदिर परिसर में सर्वजातीय सर्वशक्तिमान सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सनातन संतों के आशीर्वाद एवं आश्रम के संत रामपाल दास भगत के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में 51 कन्याओं का विवाह विधिवत संपन्न कराया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हमीरपुर संतराम राजपूत शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि कन्याओं का विवाह कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और ऐसे सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए। संतों के आशीर्वाद एवं खेरेपति हनुमान जी की कृपा से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।
सभी 51 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। वर-वधुओं ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और अग्नि के सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने की प्रतिज्ञा की। आयोजन समिति की ओर से नवदंपतियों को सोफा सेट, बेड, अलमारी, कूलर सहित सात प्रकार के गृह उपयोगी उपहार प्रदान किए गए।
सम्मेलन में बारातियों और जनातियों के लिए प्रसाद स्वरूप भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में महोबा सहित अन्य जनपदों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।