​लखीमपुर खीरी: 3 दिन से लापता युवक का नाली में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

​लखीमपुर खीरी: 3 दिन से लापता युवक का नाली में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

​लखीमपुर खीरी: 3 दिन से लापता युवक का नाली में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा


*दीपक शुक्ला/रिपब्लिक रैनसा 

 उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के जंगबहादुरगंज क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ तीन दिनों से लापता एक 22 वर्षीय युवक का शव शनिवार को एक नाली में बरामद हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो गई है।

​क्या है पूरा मामला?
​बरखेरिया जाट गांव का निवासी शिवा उर्फ चौधरी (22 वर्ष) बीते 4 मार्च को सुबह करीब 10 बजे घर से कबाड़ बीनने के लिए निकला था। जब वह शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पसगवां थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
​तीन दिन बाद मिला शव,​पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जंगबहादुरगंज की सोसायटी जसमंढ़ी के पास एक नाली में एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। मृतक के पिता बाबू राम ने शव की पहचान अपने बेटे शिवा के रूप में की। पिता ने शुरू में बेटे की हत्या की आशंका जताई थी।

​पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण
​रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मौत की गुत्थी को सुलझा दिया है। पसगवां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार:
​मौत का कारण: रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि युवक की मौत दम घुटने से हुई है।
​दौरे पड़ने की बीमारी: पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक को अक्सर दौरे (मिर्गी) आते थे।
​हादसा: आशंका जताई जा रही है कि नाली के पास चलते समय अचानक दौरा पड़ने के कारण वह नाली में मुंह के बल गिर गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
​इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया ।