कौशाम्बी में उप मुख्यमंत्रीकेशव प्रसाद मौर्य ने माँ शीतला व बाबा कालभैरव के किए दर्शन-पूजन
कौशाम्बी में उप मुख्यमंत्रीकेशव प्रसाद मौर्य ने माँ शीतला व बाबा कालभैरव के किए दर्शन-पूजन
प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना के साथ उप मुख्यमंत्री ने किया पूजा-अर्चना
रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैऺनैसां
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को जनपद कौशाम्बी स्थित प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र कड़ा वासिनी माता शीतला मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ शीतला से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।
उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ संवाद भी किया और कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि माँ शीतला की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास, समृद्धि और खुशहाली के मार्ग पर अग्रसर रहे, यही उनकी प्रार्थना है।
इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने जनपद कौशाम्बी में स्थित प्राचीन काल भैरव मंदिर में भी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया तथा बाबा कालभैरव से प्रदेश की उन्नति, समृद्धि और सभी प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरें हमारी आस्था, परंपरा और भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। प्रदेश सरकार इन पवित्र स्थलों के संरक्षण, विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
admin