महिला सशक्तिकरण और गांवो का सर्वागीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता  - केशव प्रसाद मौर्य

महिला सशक्तिकरण और गांवो का सर्वागीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता  - केशव प्रसाद मौर्य

महिला सशक्तिकरण और गांवो का सर्वागीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता  - केशव प्रसाद मौर्य

ग्राम चौपाल से त्वरित समाधान, स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बढ़ावा

रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैऺनैसां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अम्बेडकर नगर जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री ने 4 करोड़ गरीबों के पास पक्का घर दिया, 3 करोड़ और बनाने जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का 6 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।    उत्तर प्रदेश भी दीदियों को लखपति बनाने में अग्रणी राज्य की भूमिका निभाएगा। उन्होंने    अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी आवश्यकताओं की सामग्री की खरीद यथा सम्भव समूह की दीदियों के माध्यम से की जाए। उन्होंने कहा कि    वृद्धा, दिव्यांग एवं निराश्रित महिला पेंशन को बढ़ाकर 1 अप्रैल से 1500 रूपये दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित अंबेडकरनगर का मतलब है कि गरीब को अमीर बनाना है।इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासपरक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित अन्नप्राशन संस्कार में सहभागिता करते हुए नन्हे बच्चों को अन्नप्राशन कराया और माताओं को संतुलित पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कुपोषण मुक्त उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित किए जा रहे पोषाहार का वितरण भी किया और लाभार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्री मौर्य ने बीसी सखियों के स्टाल का भी भ्रमण किया और उनसे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं की उपलब्धता, डिजिटल लेन-देन तथा महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गाँवों का विकास ही प्रदेश के विकास का आधार है। इसके उपरांत केशव प्रसाद मौर्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।उपमुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन हर घर नल से जल योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने जनपद में अब तक हैंडओवर हुए सभी 55 जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का जनपद स्तरीय अधिकारियों से पुनः सत्यापन कराकर हर घर तक पानी की पहुंच एवं ग्रामीणों का फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नलकूप कनेक्शन के समस्त लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने अभियान चलाकर और किसानों को प्रेरित कर प्रधानमंत्री कुसुम योजना से अधिक से अधिक किसानों को आच्छादित करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को डेढ़ लाख रुपए तक की कैशलेस इलाज की सुविधा का ऐलान किया गया है।बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के बाद एक जनपद एक व्यंजन योजना लागू की गई है। उन्होंने जनपद में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने, श्रवण क्षेत्र धाम में निषाद राज की भी प्रतिमा स्थापित किए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।