पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

नटराज सरोवर पोर्टिको में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

 मुश्ताक अली ब्यूरो चीफ 
झाँसी। शहर के नटराज सरोवर पोर्टिको में आयोजित एक भव्य वैवाहिक समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहुँचकर नवविवाहित जोड़े सिद्धार्थ और आकांक्षा को आशीर्वाद दिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ के भांजे हैं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन से समारोह में विशेष उत्साह और गरिमा का माहौल देखने को मिला।
समारोह स्थल पर पहुँचते ही परिवारजनों और उपस्थित अतिथियों ने अखिलेश यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने वर-वधू को सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से आत्मीय बातचीत भी की और आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में सर्वश्री सुधा अनिल पालीवाल, राजीव पालीवाल, नलिनी कृष्ण गोपाल पालीवाल, दीप्ति वशिष्ठ, आशीष वाजपेयी, विकास मिश्रा, अभिषेक दीक्षित, सैयद अली, शादाब खान, मोहर सिंह राठौर, संजय पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक व रिश्तेदार उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नवदंपति को शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह के अंत में परिवारजनों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से उनका यह पारिवारिक कार्यक्रम और भी यादगार बन गया।