पूर्व सांसद पी०एल० पुनिया ने सन्त शिरोमणी रविदास की जयंती पर नमन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया
पूर्व सांसद पी०एल० पुनिया ने सन्त शिरोमणी रविदास की जयंती पर नमन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया
सय्यद खालिद महमूद/ ब्यूरो चीफ रिपब्लिक रेनेसाँ
बाराबंकी 1 फरवरी- आज सांसद आवास ओवरी पर पर पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया ने सन्त शिरोमणी रविदास की जयंती के शुभ अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं नमन करते हुये कहा कि, संत शिरोमणि रविदास जिन्हें भक्त रविदास या गुरू रविदास जी के नाम से भी जाना जाता है। पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया ने कहा कि, ‘‘जाति-जाति में जाति है जो केतन के पात रैदास मनुष न जुड़ सके, जब तक जाति न जाति‘‘ जिस प्रकार केले के तने को छीलने पर पत्तों के नीचे पत्ता निकलता और अंत में कुछ नही बचता वैसे इंसान को जातियों में बाँट दिया गया है। जब तक जाति खतम नही होगी तब तक मानवता नही जुड़़ सकती। जयन्ती के शुभ अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, अजीत वर्मा, के0सी0 श्रीवास्तव, विजयपाल गौतम, राम हरख रावत, कमल भल्ला, सबनम वारसी, अजय रावत, अभय गौतम, अश्वनी गौतम, नेकचन्द्र त्रिपाठी संत शरण वर्मा इत्यादि लोग मौजूद थे।
admin