अवधी के मौलिक रचनाकार और शोधकर्ता डाॅ. अशोक अज्ञानी मित्र स्मृति अवधी सम्मान से सम्मानित 

अवधी के मौलिक रचनाकार और शोधकर्ता डाॅ. अशोक अज्ञानी मित्र स्मृति अवधी सम्मान से सम्मानित 

अवधी के मौलिक रचनाकार और शोधकर्ता डाॅ. अशोक अज्ञानी मित्र स्मृति अवधी सम्मान से सम्मानित 

वरेण्य साहित्यकार लक्ष्मण प्रसाद मित्र की स्मृति में हुआ आयोजन

सुधीर श्रीवास्तव
ब्यूरो/रिपब्लिक रेनैसां

लखनऊ। लक्ष्मण प्रसाद ‘मित्र’ सेवा संस्थान बालागंज, लखनऊ द्वारा यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में वरेण्य साहित्यकार लक्ष्मण प्रसाद मित्र की स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक डाॅ. रामनरेश ने किया। वहीं संचालन चर्चित साहित्यकार डाॅ. नागेन्द्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाज एवं साहित्य सेवी श्री पवन सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि डाॅ. अर्जुन पाण्डेय की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को द्विगुणित किया। गणमान्य अतिर्थियों ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प समर्पित कर कार्यक्रम का शुभाारम्भ किया। कविवर कुमार तरल ने वाणी वन्दना प्रस्तुत की। 
उल्लेखनीय है कि अवधी के महान साहित्यकार लक्ष्मण प्रसाद मित्र की स्कृति में प्रतिवर्ष मित्र स्मृति में प्रतिवर्ष अवधी सम्मान प्रदान किया जाता है। इस वर्ष 2026 का मित्र स्मृति अवधी सम्मान अवधी के मौलिक रचनाकार और शोधकर्ता डाॅ. अशोक अज्ञानी को दिया गया। इस अवसर पर डाॅ. अज्ञानी की हाल ही में प्रकाशित अवधी गीत कृति 'कहाँ करे फरियाद फलाने' का लोकार्पण भी किया गया। इस पुस्तक की कुछ रचनाओं का सुप्रसिद्ध लोक गायिका डाॅ. रंजना अग्रहरि द्वारा किया गया। 
उल्लेखनीय है कि मुख्य अतिथि श्री पवन सिंह चौहान, सदस्य विधान परिषद ने मोबाइल पर आयोजको को बताया कि वे कुछ विलम्ब से आएंगे परन्तु जनपद सीतापुर में दो अन्य कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण वह उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने मोबाइल पर ही कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं में विशिष्ट अतिथि डाॅ. अर्जुन पाण्डेय ने अवधी के विभिन्न सोपानों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे डाॅ. रामनरेश जी ने अज्ञानी की श्रम साधना को रेखांकित करते हुए युवा पीढ़ी को अवधी से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। 
    इस अवसर पर संस्था की संरक्षिका श्रीमती मनोरमा साहू, अध्यक्ष श्री अजय साहू तथा सचिव डाॅ. राम बहादुर मिश्र द्वारा डाॅ. अज्ञानी को ग्यारह हजार रूपए, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र तथा पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही डाॅ. प्रदीप कुमार अवध भारती संस्थान पर पीएचडी उपाधिकारी तथा लोक गायिका रंजना अग्रहरि को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। 
समारोह में श्रीमती मुन्नी देवी एवं पं. रामतेज तिवारी अध्यात्मिक संस्थान के महासचिव उमाशंकर तिवारी तथा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव द्वारा लक्ष्मण प्रसाद मित्र अवधी संस्थान के अध्यक्ष श्री अजय साहू को अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र एवं पुष्प् माला देकर सम्मानित किया गया।