सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट झांसी में 27–28 फरवरी को चुनाव

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट झांसी में 27–28 फरवरी को चुनाव

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट झांसी में 27–28 फरवरी को चुनाव


संपन्न 

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन (SUMRKU) ने झोंकी ताकत

 मुस्ताक अली ब्यूरो चीफ 
झांसी, चुनाव 27 एवं 28 फरवरी 2026 को उत्साह और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुए। चुनाव में स्वतंत्र उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन (S U M RKU) ने अपने चुनाव चिन्ह “कॉपी-पेन” के साथ पूरे दमखम से भागीदारी की।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  महेश चंद्रा एवं जोनल अध्यक्ष ए.पी. बुंदेला के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यापक जनसंपर्क किया। जोनल महामंत्री नीलू कुमार ने बताया कि संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संस्थान के विकास को प्राथमिकता देना है।
प्रमुख उम्मीदवार इस प्रकार रहे:
सचिव पद: हरि प्रकाश सिंह (लोको पायलट, झांसी)
उपाध्यक्ष पद: इंद्र मणि
कोषाध्यक्ष पद: जगमोहन श्रीवास
अन्य सदस्य उम्मीदवार:
सीएलआई संतोष सिद्धार्थ, प्रमोद कनोजिया, हरिमोहन साहू, अजय प्रकाश, डी.के. राज, सीएलआई दिनेश कुमार, सीटीआई वी.के. बुंदेला, प्रेम प्रकाश, नेत्रपाल, संतोष कुमार, रामदयाल पाल, मनीष कुमार, धर्मदास, श्रीमती जमुना देवी, श्रीमती हेमलता सिंह, देवेंद्र सिंह सहित अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे।
यूनियन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि कर्मचारियों का समर्थन संगठन को मजबूती देगा और आने वाले समय में संस्थान में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।