राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने समाजसेवियों को किया सम्मानित, डीएम–एसपी को दी बधाई

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने समाजसेवियों को किया सम्मानित, डीएम–एसपी को दी बधाई

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने समाजसेवियों को किया सम्मानित, डीएम–एसपी को दी बधाई


मो. उमेर किदवाई और डॉ. फर्रुख को समाज व स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान


चौधरी उसमान/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

बाराबंकी। राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ की जिला इकाई द्वारा जनपद में निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने वाले दो प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। संगठन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित कर उन्हें प्रेरणा स्रोत बनाना है, ताकि अन्य लोग भी समाजहित में आगे आएं। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मो. उमर किदवई तथा स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉ. फर्रुख (डायरेक्टर, नेशनल क्रिटिकेयर एंड डायलिसिस सेंटर) को सम्मानित किया गया।मो. उमर किदवई वर्ष 1990 से सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे जनपद की ईदगाह कमेटी में 15 वर्षों तक अध्यक्ष पद पर रहे तथा खुमार मेमोरियल एकेडमी में जनरल सेक्रेटरी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने बाढ़ आपदा के दौरान प्रभावितों की सहायता की, कोरोना काल में कोरोना वारियर की भूमिका निभाई और वक्फ बोर्ड के डिजिटाइजेशन के दौरान वक्फ वालंटियर के रूप में जनपदवासियों की मदद की। उनके प्रयासों से बाराबंकी जिला उत्तर प्रदेश में उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संबंधी कार्यों में प्रथम स्थान पर रहा।इसी क्रम में डॉ. फर्रुख को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सेवाओं और समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त, संगठन के पदाधिकारियों ने तेजतर्रार जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से, जिन्हें हाल ही में SIR में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया था, तथा पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय से, जिन्हें गणतंत्र दिवस पर शौर्य का रजत पदक प्रदान किया गया, मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मोहम्मद अहमद, जिला उपाध्यक्ष अरशद जमाल, जिला प्रभारी ऋषभ सैनी, जिला मीडिया प्रभारी उस्मान चौधरी और प्रदेश सचिव सगीर अमानउल्लाह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।ऐसे सम्मान समारोह समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।