रजत मेडल से सम्मानित उपनिरीक्षक उपेंद्र यादव का पत्रकारों ने किया भव्य सम्मान
रजत मेडल से सम्मानित उपनिरीक्षक उपेंद्र यादव का पत्रकारों ने किया भव्य सम्मान
सय्यद खालिद महमूद/ ब्यूरो चीफ रिपब्लिक रेनेसाँ
बाराबंकी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा शौर्य के आधार पर जनपद के थाना सतरिख में तैनात उप निरीक्षक उपेंद्र यादव को रजत मेडल तथा हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार सिंह को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मानित किया गया। यह सम्मान राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आज जनपद के वरिष्ठ पत्रकार सदानंद वर्मा, श्रवण कुमार यादव, बलवंत सिंह, अशरफ अल्वी, वरुण सिंह एवं परमजीत सिंह ने कोतवाली सतरिख पहुँचकर उप निरीक्षक उपेंद्र यादव को माला पहनाकर, अंग वस्त्र व उनका चित्र भेंट कर सम्मानित किया।पत्रकारों ने कहा कि उप निरीक्षक उपेंद्र यादव की कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि को मजबूत करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवाएं देकर जनपद का नाम रोशन करते रहेंगे। इस अवसर कोतवाली सतरिख प्रभारी निरीक्षक डी के सिंह ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने इसे पूरी पुलिस टीम और जनपदवासियों के सहयोग का परिणाम बताया। सम्मानित हुए उपनिरीक्षक उपेन्द्र यादव और हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार सिंह को लडडू खिला कर बधाई दी।
admin