सीसीटीएनएस रैंकिंग में महोबा पुलिस अव्वल, 100% अंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान
सीसीटीएनएस रैंकिंग में महोबा पुलिस अव्वल, 100% अंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान
रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा
महोबा। मुख्यालय तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश द्वारा जनवरी 2026 के आंकड़ों के आधार पर जारी प्रदेश स्तरीय सीसीटीएनएस रैंकिंग में जनपद महोबा पुलिस ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक बार फिर प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि महोबा पुलिस की कार्यकुशलता, त्वरित निस्तारण क्षमता और तकनीकी दक्षता का प्रमाण मानी जा रही है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश श्री नवीन अरोरा ने पुलिस अधीक्षक महोबा श्री प्रबल प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह, सीओ सीसीटीएनएस श्री गौरव उपाध्याय तथा सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर का दायित्व निभा रहे कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी श्री रहमान रशीद के कार्यों की सराहना की है। मुख्यालय ने टीमवर्क, उत्तरदायित्व एवं विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है।
क्या है सीसीटीएनएस?
सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) एक एकीकृत ऑनलाइन प्रणाली है, जिसके माध्यम से अपराध पंजीकरण, विवेचना की अद्यतन स्थिति, आरोपियों की गिरफ्तारी, केस डायरी लेखन से लेकर न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने तक की समस्त कार्रवाई ऑनलाइन दर्ज की जाती है। यह प्रणाली पुलिस कार्यप्रणाली को पारदर्शी, तीव्र और प्रभावी बनाती है।
रैंकिंग में शामिल प्रमुख पोर्टलों—CCTNS Portal के IIF Forms, Training Certificate Portal, Pared Portal, Field Unit Portal, PG Portal, Foot Patrolling Portal, CRIMAC Portal, ICJS Portal, Crime Analytical Portal तथा NAFIS Portal—पर उत्कृष्ट फीडिंग, समयबद्ध अपलोडिंग और सतत मॉनिटरिंग के आधार पर महोबा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में मिली यह उपलब्धि जनपद पुलिस की तकनीकी सशक्तता, अनुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
admin