250 से अधिक मकान सुरक्षित, नागरिकों ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का जताया आभार
250 से अधिक मकान सुरक्षित, नागरिकों ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का जताया आभार
डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर एक्सप्रेसवे रूट में संशोधन, जनभावनाओं को मिला सम्मान
रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैऺनैसां
लखनऊ। 51 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड लिंक, लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के मध्य आने वाली आज़ाद विहार कॉलोनी के लगभग 250 से अधिक मकानों को ध्वस्त होने से बचाए जाने के निर्णय पर क्षेत्रीय नागरिकों ने सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। कानपुर रोड स्थित कॉलोनी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर इस निर्णय को जनभावनाओं के सम्मान और संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक बताया। प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 5,000 करोड़ रूपए की लागत से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने हेतु 51 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। प्रारंभिक प्रस्ताव के अनुसार यह मार्ग आज़ाद विहार कॉलोनी से होकर गुजरना था, जिससे सैकड़ों परिवारों के आशियाने प्रभावित होने की आशंका थी। क्षेत्रीय निवासियों की इस गंभीर समस्या को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रमुखता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाया। शासन स्तर पर गहन विचार-विमर्श के उपरांत एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित मार्ग में संशोधन का निर्णय लिया गया, जिससे कॉलोनीवासियों के मकान सुरक्षित रह सकें। इसे जनहित में लिया गया संवेदनशील एवं दूरदर्शी निर्णय माना जा रहा है।
जनसंवाद में विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा -
बुधवार को दरोगा खेड़ा,लखनऊ में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सरोजनीनगर क्षेत्र के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। कॉलोनीवासियों एवं क्षेत्रीय जनता ने सुरक्षा के साथ विकास की नीति की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरोजनीनगर का सतत विकास और जन-जन की सुरक्षा मेरा सर्वोच्च दायित्व है। उन्होंने बताया कि यह लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 294 किमी बिंदु से प्रारंभ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 6 किमी बिंदु तक जुड़ेगा। इससे पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच तीव्र संपर्क स्थापित होगा, लखनऊ जनपद को औद्योगिक एवं आर्थिक गति मिलेगी तथा सरोजनीनगर क्षेत्र में व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। जनसंवाद के दौरान बंथरा टाउन एरिया में 43 करोड़ रूपए की लागत से विकास कार्यों की स्वीकृति पर भी नागरिकों ने आभार व्यक्त किया। विधायक ने जानकारी दी कि लखनऊ का क्षेत्रफल लगभग 2,500 वर्ग किलोमीटर से विस्तारित कर 25,000 वर्ग किलोमीटर के राज्य राजधानी क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसमें बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर एवं हरदोई जनपद सम्मिलित होंगे। आगामी 5- 10 वर्षों में लखनऊ को देश के अग्रणी विकसित शहरों में स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विधानसभा सत्र में प्रस्तुत 9.12 लाख करोड़ रुपए के ऐतिहासिक बजट का उल्लेख करते हुए विधायक ने बताया कि 34,000 करोड़ रुपए की राशि लोक निर्माण विभाग को आवंटित की गई है। प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 11 किलोमीटर सड़क निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की पहली सीढ़ी सुरक्षा है। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी, तभी निवेश और रोजगार में वृद्धि होगी।
admin