थाना देवां में सामने आया चाची- भतीजे का प्रेम प्रसंग का मामला

थाना देवां में सामने आया चाची- भतीजे का प्रेम प्रसंग का मामला

थाना देवां में सामने आया चाची- भतीजे का प्रेम प्रसंग का मामला
थाना देवां में सामने आया चाची- भतीजे का प्रेम प्रसंग का मामला

चौधरी उसमान/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

बाराबंकी : थाना देवां में चाची का  भतीजे से प्रेम प्रसंग का मामला अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पीड़ित अल्लारखा ने बताया कि मेरी पत्नी का निकाह शाजदा बानों के साथ 15 वर्ष पहले हुआ था।  उनके दो बच्चे भी हैं। पत्नी शाजदा बानो स्वतंत्रत व आजाद सोच की महिला है। जिसकी मित्रता मेरे बड़े भाई के पुत्र सिराज से थी। पीड़ित ने बताया जब रोजी-रोटी के बावत खेल तमाशा दिखाने हैदरगढ़ गया था। उसी दौरान दिन में करीब 02.00 बजे साजिदा घर में रखे जेवरात 03 लाख की व नकद 1लाख तीस हजार रूपये लेकर अपने साथी सिराज पुत्र ताज हुसैन के साथ नत्रालिग बच्चों को अकेला छोड़कर फरार हो गयी।पीड़ित ने बताया जेवरात व नकदी अपनी बेटी की शादी के लिए जमा करके रखा था। प्रार्थी के साथ हुये धोखा, छल व कपट से वह काफी हताश व परेशान है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द शाजदा बानों को पकड़कर प्रार्थी की गाढी कमाई से लिये जेवरात व नकदी को वापस दिलाने की मांग की।