AI का शिक्षा में अनुप्रयोग, विषय पर एक प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन

AI का शिक्षा में अनुप्रयोग, विषय पर एक प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन

AI का शिक्षा में अनुप्रयोग, विषय पर एक प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन

मोहम्मद अनस/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 


लखनऊ; पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के इन्ट्यूशनल इनोवेशन सेल  (IIC) के तत्त्वावधान में छात्राओं हेतु “AI का शिक्षा में अनुप्रयोग” विषय पर एक प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. विशाल वर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न आयामों, उसके शैक्षिक उपयोग, भविष्य की संभावनाओं तथा तकनीकी नवाचारों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को AI के व्यावहारिक उपयोगों से परिचित कराते हुए उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष एवं भविष्य के लिए तैयार बनने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुषमा देवी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सकारात्मक एवं नैतिक उपयोग पर बल देते हुए इसे शिक्षा, शोध तथा कौशल विकास में एक प्रभावी साधन बताया। उन्होंने कहा कि AI का सही दिशा में उपयोग छात्राओं को आत्मनिर्भर, नवाचारी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम का कुशल संचालन IIC संयोजक डॉ. साधना यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की लगभग 200 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा सभी संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी।कार्यक्रम का समापन डॉ. साधना यादव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। जिसमें उन्होंने मुख्य वक्ता, प्राचार्य महोदया, संकाय सदस्यों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया तथा इस प्रकार के शैक्षणिक एवं नवाचारात्मक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।