किसान मजदूर स्वाभिमान महापंचायत कार्यक्रम के तहत मसौली में किसान यूनियन की विशेष बैठक
किसान मजदूर स्वाभिमान महापंचायत कार्यक्रम के तहत मसौली में किसान यूनियन की विशेष बैठक
रिज़वान अहमद/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ
मसौली बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता मे सोमवार को मसौली स्थित काली मंदिर परिसर मे आयोजित मासिक बैठक मे आगामी 17 फ़रवरी को फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम दादनपुर मे होने वाली किसान मजदूर स्वाभिमान महापंचायत मे ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की। बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा ने कहा कि आगामी 17 फ़रवरी को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अध्यक्षता में होने वाली किसान मजदूर स्वाभिमान महापंचायत मे ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य लक्ष्य है कि किसानो की हर समास्यओ को प्रशासन तक पहुंचा कर उसका निस्तारण कराया जाय। बैठक मे बनीकोडर ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष राजकरन वर्मा की आकस्मिक मौत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। बैठक को राज किशोर पटेल, अनुपम वर्मा, हौसीला वर्मा, पन्नालाल, दिलीप कुमार, जगेश्वर चौधरी, राजकुमार हनोमान प्रसाद, राधेश्याम, आदि ने बैठक को सम्बोधित किया इस मौक़े पर ग्राम अध्यक्ष रामलखन, अवधराम, राजेंद्र वर्मा, स्टेंडर वर्मा, राम गणेश, रामसागर, डा0 सम्पूर्णानंद, अशोक कुमार, सुरेशचंद्र, पवन वर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
admin