एम पी एल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, रोमांचक मुकाबले में मसौली टीम 7 रन से विजयी
एम पी एल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, रोमांचक मुकाबले में मसौली टीम 7 रन से विजयी
रिज़वान अहमद/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ
मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली में आयोजित एक दिवसीय एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं एडवोकेट रोहित सिंह ने फीता काटकर किया। कस्बा स्थित कर्बला के निकट खेले गए उद्घाटन मैच में मसौली टीम और शहाबपुर टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए मसौली टीम ने 4 ओवर में 35 रन बनाए। जवाब में उतरी शहाबपुर टीम 3.4 ओवर में 28 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह मसौली टीम ने 7 रन से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का शानदार आगाज किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर बच्चे अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं, इसलिए युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर मो० मोनिस, मिसबाहुर्रहमान, मो० तैय्यब, मो० अनस, मो० अराफात, मो० हुसैन, डॉ. रोहित वर्मा, हिमांशु वर्मा, मोहम्मद शादाब, नवीन अंसारी, कमलू अंसारी, मोहम्मद आलम, मोहम्मद समीम, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद गुफरान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
admin