मनरेगा को लेकर विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता नजरबंद, जिला अध्यक्ष मो० मोहसिन रोके गए
मनरेगा को लेकर विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता नजरबंद, जिला अध्यक्ष मो० मोहसिन रोके गए
चौधरी उसमान/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ
बाराबंकी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर मनरेगा कानून को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विधानसभा घेराव की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाराबंकी पुलिस ने जगह-जगह नजरबंद कर दिया। जानकारी के अनुसार, बाराबंकी के कंपनी बाग स्थित जिला अध्यक्ष मोहसिन किदवाई अपने आवास पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा घेराव के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें आगे बढ़ने से रोकते हुए नजरबंद कर दिया। इस दौरान जेल चौकी इंचार्ज, अस्पताल चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र शुक्ला सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहसिन किदवई ने कहा कि यूपीए सरकार के समय शुरू की गई मनरेगा योजना को लगभग 20 वर्ष हो चुके हैं। जिसने ग्रामीण गरीबों और मजदूरों को 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार मनरेगा को कमजोर कर नई योजनाओं के माध्यम से रोजगार की गारंटी खत्म करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नए प्रावधान मजदूर विरोधी हैं और कांग्रेस पार्टी इसका लगातार विरोध करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था में ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे गरीब मजदूरों का रोजगार प्रभावित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार उन्हें रोक सकती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान अजीत वर्मा, आईडी राव, रमेश कश्यप, मोइनुद्दीन अंसारी, सना माही, तस्लीम खान, प्रीति शुक्ला, फरहान किदवई, मोहम्मद आरिफ, विजयपाल गौतम, बबलू गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
admin