T20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका
T20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका
ऑस्ट्रेलिया फिर हुई t20 विश्व कप के ग्रुप से बाहर
सुधीर श्रीवास्तव/ ब्यूरो लखनऊ
नई दिल्ली /लखनऊ : लगातार बारिश के कारण आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप में जिंबॉब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला रद्द कर दिए जाने से ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। उल्लेखनीय है कि पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जिंबॉब्वे और आयरलैंड को एक-एक अंक मिला। इससे जिंबॉब्वे सुपर 8 में पहुंच गया। इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति पहले से ही कमजोर हो गई थी। श्रीलंका के शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया की करारी हार ने उसकी स्थिति को और अधिक कमजोर कर दिया। साथ ही जीत के साथ श्रीलंका ने सुपर 8 में अपना स्थान पक्का कर लिया। ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले जिंबॉब्वे से भी हार का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर इस बार ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अच्छा तथा उत्साह जनक नहीं रहा। इस मैच में बारिश का लाभ जिंबॉब्वे को हुआ, जिसने मैच के रिजल्ट के साथ सुपर 8 में अपना स्थान बनाकर टूर्नामेंट से ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड को विदाई दी। इसके साथ ही इंग्लैंड भारत साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज तथा न्यूजीलैंड ने भी सुपर आठ में अपना स्थान बना लिया है, जबकि अंतिम सुपरहिट के लिए पाकिस्तान और अमेरिका के बीच मुकाबला होना अभी बाकी है। ऐसे में यह भी कहा जा सकता है कि अचानक और असमय हुई बारिश ने ऑस्ट्रेलिया के समीकरण को बिगाड़ कर उसकी राह को मुश्किल कर दिया। यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर हुआ। इससे पूर्व वर्ष 2007 में ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा था जब भारत ने 15 रनों से ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इसके बाद वर्ष 2009, 2010, 2012, 2014 तथा 2016 में भी ऑस्ट्रेलिया को बाहर होना पड़ा था। वर्ष 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर वर्ल्ड चैंपियन पर पहली बार अपना दावा किया था।
admin