मंत्री डॉ संजय निषाद ने बीएल संतोष और नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट 

मंत्री डॉ संजय निषाद ने बीएल संतोष और नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट 

मंत्री डॉ संजय निषाद ने बीएल संतोष और नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट 

रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैऺनैसां

लखनऊ / दिल्ली । रविवार को उत्तरप्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद ने बीएल संतोष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी और नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की । इस अवसर पर मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन के अंतर्गत निषाद पार्टी द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक एवं जनहित कार्यों से अवगत कराया। साथ ही निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के समायोजन तथा मझवार एवं तुरैहा (सभी उपजातियों) को अनुसूचित जाति में परिभाषित किए जाने के विषय पर भी चर्चा हुई।
इसके अतिरिक्त मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के आत्मबल सखा महाराजा गुह्यराज निषाद की जयंती के अवसर पर श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने हेतु निमंत्रण भी प्रदान किया गया। इस दौरान ई० प्रवीण निषाद, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय संयोजक, निषाद पार्टी (एनडीए गठबंधन) भी उपस्थित रहे।