रविवार को सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रविवार को सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रिज़वान अहमद/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ
मसौली बाराबंकी। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल का 10वां स्थापना दिवस रविवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के स्थापना के नौ वर्ष पूरे होने तथा दसवें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक पी.पी. सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुभाष सिंह, उप प्रबंधक डॉ. अभिनव सिंह और सहायक डायरेक्टर के.के. सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्या मितुषी नेगी ने अतिथियों का स्वागत किया और प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। निदेशक पी.पी. सिंह ने कहा कि किसी भी विद्यालय की सफलता में वहां कार्य करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में स्थापित यह विद्यालय शैक्षिक उत्कृष्टता रचनात्मकता नैतिक मूल्यों और समग्र विकास का एक अनूठा संगम बन चुका है। पिछले दस वर्षों में प्रबंधन प्रधानाचार्य और शिक्षकों के कुशल नेतृत्व में विद्यालय ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र ने तीरंदाजी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। वहीं जेईई मेन्स 2026 में छात्र अयांश उत्कर्ष मौर्य ने 99.61 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुभाष सिंह ने विद्यालय की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इसी सत्र से प्री-प्राइमरी के लिए एक पूर्ण वातानुकूलित ब्लॉक प्रस्तावित किया गया है। इस नए ब्लॉक में बच्चों के लिए अत्याधुनिक खेलकूद सामग्री, आधुनिक डिजिटल स्मार्ट बोर्ड और रुचिकर शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।साथ ही भविष्य में क्रिकेट अकादमी, बैडमिंटन अकादमी और आधुनिक स्विमिंग पूल जैसी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं के निर्माण की भी योजना बनाई गई है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन पी.पी. सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुभाष सिंह, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अभिनव सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर के.के. सिंह सहित सभी समन्वयक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या मितुषी नेगी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
admin